जिस समय आइसबर्ग नज़र आया उससे 30 सेकंड पहले भी दिख जाता था तो ये दुर्घटना बच सकती थी | सिर्फ 30 सेकण्ड की देरी ने इतनी बड़ी दुर्घटना कप अंजाम दे दिया |टाइटैनिक शिप में भाप को बाहर फैंकने के लिए 4 स्मोकस्टेक्स लगे हुए थे | अगर टाइटैनिक की तसवीरें देखि जाएँ तो उसमें ये सब उसके एक अभिन्न अंग की तरह नज़र आयेंगे | लेकिन आपको जानकार ये हैरानी होगी की उनमें से एक सिर्फ सजावट के लिए थे | एक स्मोकस्टेक्स  कार्यशील नहीं था |उस रात अटलांटिक महासागर में एक कैलिफोर्नियन नाम का एक और जहाज भी था और वह टाइटैनिक से ज्यादा दूर भी नहीं था | लेकिन उसे बहुत देर में टाइटैनिक की अवस्था का पता चला जिस कारण वह ज्यादा लोगों की मदद नहीं कर पाया |
Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel