किस किस ने करवाए यज्ञ

युधिष्टिर –युधिष्ठिर ने दोनों अश्वमेध एवं राजसूय यज्ञ करवाए थे | जहाँ राजसूय यज्ञ इन्द्रप्रस्थ की स्थापना के बाद किया गया था अश्वमेध महाभारत के युद्ध के पश्चात कराया गया था |

श्री राम – श्री राम ने अश्वमेध यज्ञ करवया था | वह कराना तो राजसूय यज्ञ चाहते थे और भारत भी सहमत थे लेकिन लक्ष्मण की स्वीकृति नहीं थी | लक्ष्मण ने कहा की अश्वमेध की महिमा ज्यादा है इसलिए श्री राम ने उसका आयोजन किया |

राजा सुहोत्र – महाभारत में लिखा है की राजा सुहोत्र ने 1000 अश्वमेध , 100 राजसूय और अन्य कई क्षत्रिय यज्ञ करवाए थे |

ययाति - राजा ययाति ने सौ राजसूय, सौ अश्वमेध, हजार पुंडरीक याग, सौ वाजपेय, हजार अतिरात्र याग तथा चातुर्मास्य और अग्निष्टोम आदि यज्ञ कराये थे ।ऐसा महाभारत में वर्णित है |

राजा श्वेतिक – बेहद पराक्रमी राजा श्वेतिक इतने यज्ञ करवाते थे की उनके राज्य के ब्राह्मण परेशान हो जाते थे |उन्होनें दुर्वासा से भी यज्ञ करवया था | इन्हीं यज्ञों के प्रताप से उन्हें अंत में स्वर्ग की प्राप्ति हुई |

राजा जनमजेय – अर्जुन के पौते जनमजेय को जब पता चला की उनके पिता की मौत सर्प के काटने से हुई थी तो वह क्रोधित हुए | उन्होनें उसी पल सर्प यज्ञ आयोजित कराया | इस यज्ञ में कई सांप  जलकर भस्म हो गए थे। जनमेजय ने आस्तिक मुनि के कहने पर यह यज्ञ संपूर्ण नहीं किया था।


Comments
Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel