जहाँ सीता हरण की कथा तो सभी को ज्ञात है | रावण द्वारा सीता का हरण ही आगे चलके उनके और श्री राम के बीच में युद्ध का कारण बना | दूसरी ओर महाभारत में भी द्रौपदी का एक बार हरण हुआ था | इस बात से शायद लोग अनजान होंगे की एक बार जयद्रथ ने द्रौपदी का हरण कर लिया था | ये तब की बात है जब पांडव और द्रौपदी वनवास में थे |ऐसा उसने इसलिए किया था क्यूंकि वह द्रौपदी के रूप पर मोहित हो गया था | इसलिए जब पांडव घर पर नहीं थे वह द्रौपदी को जबरदस्ती उठा के ले गया | भाग्यवश रास्ते में ही उसे पांडव मिल गए और उन्होनें उसकी सेना को हरा द्रौपदी को छुड़ा लिया |

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel