अमेरिका के मशहूर म्यूजिशियन थे ग्लेंन मिलर | चार साल के भीतर ही उन्होनें करीब 70 सुपरहिट म्यूजिक एल्बम दी थीं |15 दिसम्बर 1944 को उनका जहाज ब्रिटेन से पेरिस जा रहा था |द्वितीय विश्वयुद्ध चल रहा था और वह फ्रांस में स्थित अमेरिकी सैनिकों के लिए प्रोग्राम करने जा रहे थे |ब्रिटेन से उड़ने के पश्चात् इंग्लिश चैनल के ऊपर मौसम ख़राब होने की वजह से उनका प्लेन वहां दुर्घटना ग्रस्त हो गया | हैरानी की बात ये है की आज तक भी किसी को नहीं पता चल पाया की आखिर प्लेन के साथ उस दिन हुआ क्या |

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel