1985 में रॉडनी खून के लिए उम्र कैद की सजा काट रहे थे |19 दिसम्बर को जॉयसी मत्तोक्स नाम की एक लड़की ने एक हेलीकाप्टर किराये पर लिया | थोड़ी देर उड़ने के बाद उसने पायलट के सर पर बन्दूक रख उसे जेल की तरफ मुड्वा दिया | जेल की छत पर कैदी व्यायाम कर रहे थे | हेलीकाप्टर देख 5 कैदी उसकी तरफ भागे | लेकिन हेलीकाप्टर में सिर्फ तीन और लोग बैठ सकते थे | रॉडनी ने दो कैदियों को धक्का दिया और जेसे स्मिथ और विलियम बल्लेव को लेकर हेलीकाप्टर में बैठ गया | तब तक सैनिक भी सतर्क हो गए | गोलियों के बीच पायलट ने किसी तरह से हेलीकाप्टर बाहर तो निकाल लिया लेकिन ज्यादा दूर नहीं जा पाया | जल्द ही सारे कैदी पकडे गए और इस बार सजा और बड़ा दी गयी |

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel