चाक[1] की ख़्वाहिश, अगर वहशत ब-उरियानी[2] करे
सुबह के मानिन्द ज़ख़्म-ए-दिल गिरेबानी[3] करे

जल्वे का तेरे वह आ़लम है कि गर कीजे ख़याल
दीदा-ए दिल को ज़ियारत-गाह-ए[4] हैरानी करे

है शिकस्तन[5] से भी दिल नौमीद[6] या रब कब तलक
आब-गीना[7] कोह[8] पर अ़रज़-ए गिरां[9]-जानी करे

मै-कदा गर चश्म-ए-मस्त-ए-नाज़[10] से पावे शिकसत
मू-ए-शीशा[11] दीदा-ए-साग़र[12] की मिज़ग़ानी[13] करे

ख़त्त-ए-आ़रिज़[14] से लिखा है, ज़ुल्फ़ को उल्फ़त ने अ़हद[15]
यक-क़लम मंज़ूर है, जो कुछ परेशानी करे

शब्दार्थ:
  1. चीर कर निकलना
  2. नग्नता में
  3. कमीज़ की गरदन
  4. हैरानी का मकबरा
  5. हार
  6. ना-उम्मीद
  7. काँच
  8. पहाड़
  9. ज्यादा ताकत का दावा
  10. मदभरी आँखे
  11. शीशे पर तरेड़
  12. प्याले की आँख
  13. पलक बनना
  14. गाल के रोयें
  15. फैसला
Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel