५२ –हेर्त्ज़ व्हेल एक अज्ञात प्रजाति की विशिष्ट व्हेल है जो ५२ हेर्त्ज़ की असामान्य आवृत्ति पर आवाज़ लगाती है | ये पिच अन्य व्हेल की प्रजातियों जिनका प्रवास पैटर्न इस से मिलता जुलता है उन की आवृति से काफी ज्यादा है – ब्लू व्हेल (१०-३९ हेर्त्ज़) या फिन व्हेल (२० हेर्त्ज़)| १९८० के दशक से उसकी आवाज़ कई स्थानों में सुनाई दी गयी है और ऐसा प्रतीत होता है की इस आवृति में एक व्यक्ति आवाज़ लगा रहा है | इसको “दुनिया की सबसे अकेली व्हेल”का नाम भी दिया गया है |

विशेषताएँ
ध्वनि हस्ताक्षर एक व्हेल की है यद्यपि एक अद्वितीय आवृत्ति पर | ५२ हेर्त्ज़ पर वह टुबा के सबसे धीमे सुर से थोडा सा तेज़ है | आवाज़ का प्रकार न तो ब्लू व्हेल और  न फिन व्हेल जैसे हैं , क्यूंकि इसकी आवृति ज्यादा है , छोटी है और ज्यादा जल्दी सुनायी पड़ती है | ब्लू व्हेल की आवाज़ १०-३९ हेर्त्ज़ की और फिन व्हेल की २० हेर्त्ज़ पर निकलती है |इस व्हेल की ५२ हेर्त्ज़ की पुकारें पुनरावृत्ति, अवधि, और अनुक्रम के अपने पैटर्न में अत्यधिक अस्थिर होती है लेकिन फिर भी अपनी आवृति और विशिष्ट गुछ्न की वजह से पहचान में आ जाती है | १९९२ के बाद ये आवाज़ थोड़ी भारी हो गयी है , जिसका मतलब है की व्हेल शायद बड़ी या परिपक्व हो गयी है |

५२ हेर्त्ज़ व्हेल का रास्ता अन्य व्हेल प्रजातियों के संचलन से बिलकुल अलग है | इनका संचलन काफी कुछ ब्लू व्हेल से मिलता जुलता है पर उसका समय फिन व्हेल से मिलता जुलता है | इसको हर साल अगस्त की शुरुआत से दिसम्बर तक पेसिफिक ओशीयन में सुना जा सकता है जिसके बाद वह जनवरी –फेब्रुअरी में हाइड्रोफोन की सीमा से बाहर चली जाती है | वह उत्तर में अलेयूशियन और कोडिअक द्वीपों के समूहों तक जाती है और दक्षिण में कैलिफ़ोर्निया के तट तक सफ़र करती है और हर दिन कम से कम ३० से ७० किलोमीटर चलती है | इनका (मापा हुआ ) रास्ता हर मौसम में कम से कम ७०८ किलोमीटर और २००२-२००३ में ज्यादा से ज्यादा ११,०६२ किलोमीटर तक नापा गया है |

वुड्स होल समुद्र विज्ञान संस्थान के वैज्ञानिक भी इस  व्हेल की प्रजातियों की पहचान करने में असमर्थ है। वे यह अटकलें लगाते हैं की ये ब्लू व्हेल या किसी अन्य प्रजाति का विकृत या संकर रूप है | इस शोध टीम को कई बेहरे लोगों ने संपर्क किया है जो ये मानते हैं की ये व्हेल बहरी है |

जो भी जैविक कारण हों उसकी असामान्य रूप से उच्च आवाज के पीछे फिर भी वह उसके अस्तित्व के लिए हानिकारक प्रतीत नहीं होती है | ये तथ्य की व्हेल बची हुई है और परिपक्व हो गयी है साबित करता है की वह स्वस्थ है | फिर भी उसकी अनूठी आवाज़ कहीं भी सुनी जाने वाली आवाजों में से एक ही है और हर मौसम में ऐसा एक ही स्रोत होता है  | इसीलिए इस जानवर को दुनिया की सबसे अकेली व्हेल कहा जाता है |

इतिहास
52 हर्ट्ज व्हेल की खोज वुड्स होल समुद्र विज्ञान संस्थान की एक टीम ने की थी। उसकी आवाज़ की पहचान सबसे पहले १९८९ में और उसके बाद १९९० और १९९१ में की गयी थी | १९९२ में शीत युद्ध के अंत में अमेरिकन थल सेना ने अपनी SOSUS पनडुब्बी रोधी हाइड्रोफ़ोन सरणियों की रिकॉर्डिंग और तकनीकी विशिष्टताओं को अवर्गीकृत कर दिया और समुद्र विज्ञान अनुसंधान के लिए SOSUS को उपलब्ध करा दिया | २००४ से हर साल इस व्हेल की आवाज़ सुनायी दी गयी है | वुड्स होल के वैज्ञानिकों द्वारा किये गए शोधों का समर्थन अमेरिकन थल सेना के इलावा युएस आर्मी कोरप ऑफ़ एन्जिनीर्स, रक्षा विभाग और राष्ट्रीय समुद्री मत्स्य सेवा ने किया है |

वृतचित्र
एक ५२ – एक अकेली व्हेल की खोज नाम की  वृतचित्र बनाई जा रही है जिसका निर्देशन क्रोप्सेय के निर्देशक जोशुआ जेमन और प्रस्तुतीकरण एड्रिअन ग्रेनिएर कर रहे हैं | एक किक अभियान के अंतर्गत वित्त पोषित, फिल्म 2015 में प्रदर्शित होने वाली  है।

लघु फिल्म
द लोनेलिएसट एक लघु फिल्म दो औरतों के ऊपर जो सबसे अकेली व्हेल की तलाश कर रही हैं , अप्रैल २०१४ में लिलियन मेह्रेल द्वारा बनाई गयी थी |

संगीत
कैलिफ़ोर्निया निवासी गर्फुन्केल और ओअटेस ने एक गीत “दोरीन द व्हेल” लिखा था जो शायद ५२ हेर्त्ज़ व्हेल से प्रेरित है |

२०१३ में तैवानीस गायक चीर चेन ने अपनी वर्स ५२ हेर्त्ज़ नाम की  एल्बम निकाली , जिसका तीसरा गाना “५२ हेर्त्ज़” व्हेल के अद्वितीय अकेलेपन से प्रेरित था |

मॉन्ट्रियल आधारित सैक्सोफोन खिलाड़ी और संगीतकार कॉलिन स्टेटसन के 2013 एल्बम न्यू हिस्ट्री वारफेयर वॉल्यूम 3: टू सी मोर लाइट में एक “पार्ट ऑफ़ मी अपार्ट फ्रॉम यू” नाम का गाना शामिल था | हांलाकि वह पूरा ५२ हेर्त्ज़ व्हेल पर आधारित नहीं था लेकिन श्रोताओं के सामने गाते वक़्त उन्होनें कई बार माना की उनकी इस रचना में “सबसे अकेली व्हेल” की कथा झलकती है |”ये व्हेल एक जलाशय में अकेली है , तैर रही है , अपना गाना गा रही है ,अपने हमसफ़र की तलाश कर रही है जो उसे शायद कभी नहीं मिलेगा,” ऐसा उन्होनें १९ मई २०१३ को टोरंटो ग्रेट हॉल में आयोजित अपने शो के दौरान कहा | “जब में ये गाना बजाता  हूँ तो में अपने आपको व्हेल के बारे में सोचने से नहीं रोक पाता , जो अभी इस वक़्त अकेले गाना गा रही है” |

ब्रिटिश/जर्मन लेबल वुडलैंड रिकॉर्डइंग्स ने अमेरिका गीतकार हारून डाल द्वारा लिखित एक गीत “५२ हेर्त्ज़” अपनी ५० गीतों के संकलन में शामिल किया जिसमें वह व्हेल के अकेलेपन पर सवाल उठाते हैं |

५२ हेर्त्ज़ केथरीन रोबर्ट्स और सीन लेकमन की २०१५ की एल्बम “टुमारो विल फॉलो टुडे” का दूसरा गीत है |

लंदन स्थित बैंड स्लैब ने मार्च 2015 में अपनी पहली एल्बम बल्लेना सोलिटारिया को जारी किया| ये एल्बम अकेली व्हेल (स्पेनिश भाषा में शीर्षक ) से प्रेरित है और उसमें “५२ हेर्त्ज़” नाम का एक गीत शामिल है |

२०१५ में रैप मोंस्टर ने अपने साथी कोरीअन गुट बीटीएस के राप्पेर्स सुगा और ज-होप के साथ मिलकर बेंड के चौथे छोटे एल्बम 화양연화 भाग २ के लिए “व्हालिएँ ५२” नाम का गीत लिखा जो ५२ हेर्त्ज़ व्हेल जैसी अकेलेपन और अलगाव की भावना को दर्शाता है | इस गाने का नाम “व्हेल ५२” के बजाय “व्हालिएँ ५२” रखा गया ताकि अलगाव की भावना को सशक्त रूप से दिखाया जा सके |

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel