शुरुआत में मुस्लिम आक्रमण की बहुत वजह थीं जिसमें से सबसे बड़ा कारण था इस्लाम का प्रचार | मुस्लमान भारत आने से पहले काबुल ,पंजाब और सिंद में फैले हुए थे | भारत की धन संपत्ति ने मुस्लमान राजाओं को अपनी ओर आकर्षित किया | इसके इलावा भारत में साम्राज्यों के बीच में चलते युद्धों ने उनके भारत में आगमन को और आसान किया |

शुरुआती मुस्लिम आक्रमणकारी

सबसे पहला मुस्लमान आक्रमण ७१५ ए डी में मोहम्मद बिन कासिम के नेतृत्व में हुआ | उसके बाद अगला आक्रमण था तुर्की के सबुक्तागिन का  | ९८६ ऐ डी में वह भटिंडा के राजा जैपाल से युद्ध करने पहुंचा | ९९१ ऐ डी में रजा जैपाल अन्य हिन्दू राजाओं से मिल गए पर उनको भी शिकस्त हाथ लगी |

घजनी का महमूद : सबुक्तागिन का सबसे बड़ा बेटा घजनी के महमूद ने ९९७ ऐ डी में सत्ता संभाली | वह एक धार्मिक कट्टरपंथी था जिसका मुख्य उद्देश्य था इस्लाम का प्रचार | महमूद ने १००१ -१०२७ ऐ डी के बीच भारत पर 17 हमले किये | उसका आख़री हमला १०२७ ऐ डी में हुआ था | उसकी मौत १०३० ऐ डी में हो गयी |

मोहम्मद घोरी :अगला मुस्लमान शासक जिसने भारतीय इतिहास को प्रभावित किया वह  था मुहम्मद घोरी जिसने भारत पर ७ बार हमला किया | भीमदेव II ने उसका विरोध किया और उसे शिकस्त दी | ११९१ में मोहम्मद घोरी पृथ्वी राज चौहान से युद्ध करने पहुंचा , जिसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया और उसे युद्ध क्षेत्र छोड़ना पड़ा |अगले साल फिर दोनों दलों में युद्ध हुआ जिसमें इस बार मोहम्मद घोरी को विजय हासिल हुई |मोहम्मद घोरी की मौत १२०६ ऐ डी में हुई | 

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel