बैंगलोर के यात्री फानी सिंह कहते हैं , “ ये अपने आप में एक नया अनुभव है |जब आप फ्रेंच क्वार्टर और ट्रांकुएबार जाते हैं तो ऐसा लगता है समय पीछे चला गया है |” हैदराबाद की यात्री दिव्या कृष्णा लिखती हैं , “ पांडिचेरी एक अद्भुद जगह है ! अगर आपको फ्रेंच संभ्यता का आनंद लेना है तो यहाँ ऐसी कई गतिविधियाँ हैं | बहुत ही अलग जगह है | जैसे ही आप फ्रेंच क्वार्टरस में कदम रखेंगे आपको लगेगा आप फ्रांस के किसी पुराने शहर में आ गए हैं | खूबसूरत घर और शांत कैफ़े जो समुन्द्र के बगल में स्थित हैं इस जगह को पुराने समय वाला स्पर्श प्रदान करता हैं |”

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel