व्लेड III, वाल्लाचिया के राजकुमार , जिन्हें अपने दुश्मनों को सूली चड़ा कर मारने के लिए जाना जाता है , वह १४५६ से १४६२ तक वाल्लाचिया के शासक थे | व्लेड को अपने शासन में बेहद क्रूर सजाएं देने के लिए जाना जाता है | वह अत्याचार की किसी भी सीमा तक जाने का समर्थक था जिसमें शरीर के अंग निकालना और चहरे को नोंचना शामिल थे | वह हजारों को यातना देता था जबकि वह खुद बैठ लाशों के बीच ही अपना खान पान करता था | उसने अमला शहर के करीब २०००० आदमी , औरतें और बच्चों को सूली पर चड़ाया | व्लेड ने लोगों को चमड़ी उधेड़ , उबाल कर , हाथ पेर काट कर , अंधा बना , गला घोट कर , फांसी पर लटका कर , जला कर , भून कर , काट कर ,सूली चड़ा , जिंदा दफ़न कर और चाकू मार कर प्रताड़ित किया | उसे नाक ,कान , हाथ पैर और यौन अंगों को काटना भी बहुत अच्छा लगता था | 

Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel