26 दिसम्बर 2004 को सुमात्रा के तट पर आये भूकंप की वजह से एशिया और पूर्व अफ्रीका के तटीय स्थानों पर सुनामी आगया जिससे 225000 लोगों की मौत हो गयी | श्री लंका के पारलिया शहर में क्वीन ऑफ़ द सी ट्रेन पटरी से गिर गयी जिससे अंदाज़न 2000 लोगों की मौत हो गयी | क्वीन ऑफ़ द सी ट्रेन एक लोकप्रिय पर्यटक ट्रेन थी जो कोलोंबो से गल्ले तक जाती थी | २६ दिसंबर 2004 को क्रिसमस की छुट्टी के कारण ट्रेन में 1500 से ज्यादा यात्री सवारी कर रहे थे | सुबह 09:30 बजे पहली लहर तट से टकराई | इस के प्रभाव से ट्रेन रुक गयी | स्थानीय लोगो को लगा की ट्रेन के पीछे छुपने से बच जायेंगे इसलिए उस पर चढ़ गए | दूसरी लहर ने इंजन और 8 डिब्बों को पटरी से फेंक दिया और 4  बार चक्कर खा के वह एक दलदल में जा कर रुक गयी | 

यात्रियों में से सिर्फ कुछ लोग बच पाए | पारलिया शहर का अस्तित्व मिट गया और पूरे परिवार ख़तम हो गए | श्री लंका ने सुनामी में 41000 लोगों को खो दिया | क्वीन ऑफ़ द सी ट्रेन के टूटे डब्बे आज भी श्रद्धांजलि के तौर पर रखे गए हैं |आज उस रस्ते पर उसी नाम की दूसरी गाड़ी चलती है |


Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel