सदाशिव को ब्रह्मा, विष्णु और महेश आदि का पिता माना गया है। सदाशिव की शक्ति को प्रधान प्रकृति कहा गया है, जो बाद में अम्बा नाम से प्रसिद्ध हुईं। वह शक्ति अम्बिका (पार्वती या सती नहीं) कही गई है। उसको प्रकृति, सर्वेश्वरी, त्रिदेव जननी (ब्रह्मा, विष्णु और महेश की माता), नित्या और मूल कारण भी कहते हैं। सदाशिव द्वारा प्रकट की गई उस शक्ति की 8 भुजाएं हैं। पराशक्ति जगत जननी वह देवी नाना प्रकार की गतियों से संपन्न हैं और अनेक प्रकार के अस्त्र शक्ति धारण करती हैं।
Please join our telegram group for more such stories and updates.telegram channel